बिहार: चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर डीह से एक साइबर फ्रॉड को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के लिए लाया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Feb 17, 2024 चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर डीह से साइबर थाना की पुलिस ने स्वर्गीय विनय कुमार के पुत्र रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में साइबर थाना के डीएसपी ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से युवक फ्रॉड करता था। पीड़ित के द्वारा सूचना मिलते ही पुलिस ने माधोपुर डीह से रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।