बिहार: खरुआरा रोड पर हुई गोलीबारी के मामले में गोली के 5 खोखा व एक चाकू बरामद, डीएसपी ने दी जानकारी
Bihar, Nalanda | Feb 17, 2024 खरुआरा रोड पर गोलीबारी के मामले में सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मौके से गोली के 5 खोखा और एक चाकू बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में राजेश कुमार की मौत हुई है और अजय यादव के पुत्र गौतम कुमार को पैर में गोली लगी है। पूरा मामले की जांच की जा रही है।