बिहार: ACU कॉलेज हिलसा से दो मुन्ना भाई को पुलिस ने किया निरुद्ध, मेडिकल जांच के लिए लाया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Feb 17, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के हिलसा ACU कॉलेज से मैट्रिक का एग्जाम देने के दौरान दो मुन्ना भाई को पुलिस ने निरुद्ध किया है। इस मामले में हिलसा थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली कि ACU कॉलेज में दो नाबालिक मुन्ना भाई एग्जाम दे रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और दोनों नाबालिक मुन्ना भाई को निरुद्ध किया गया।