मऊरानीपुर: बम्होरी के पास दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर
शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे ग्राम बम्होरी के पास मोटर साइकिल हादसे में तीन युवक घायल हो गए। शादी समारोह से लौटते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। राहगीरों की मदद से घायलों को मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।