जगाधरी: कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर शुगर मिल कॉलोनी निवासी व्यक्ति से ठगे ₹7.80 लाख, 5 लोगों पर मामला दर्ज
शुगर मिल कॉलोनी निवासी रविकांत ने पुलिस को बताया कि वो नौकरी के लिए कनाडा जाना चाहता था, जिसे लेकर मोहाली की एक कंपनी से बात हुई। पीड़ित से कंपनी ₹7.80 लाख ले लिए और नकली जॉइनिंग लेटर थमा दिया, मगर वीजा नहीं दिया। पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।