जगाधरी: वीटा कंपनी के द्वारा दूध का पेमेंट न करने का आरोप, दूध सप्लाई करने वाले लोगों ने फ़ैक्टरी पहुंचकर किया प्रदर्शन
दूध के साथ अन्य प्रोडक्ट सप्लाई करनेवाली हरियाणा की वीटा कंपनी पर दूध का पेमेंट नहीं देने का आरोप लगा है। कंपनी को दूध सप्लाई करने वाले लोगों का कहना है कि जनवरी माह के बाद से पेमेंट नहीं मिली है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने फ़ैक्टरी पहुंचकर प्रदर्शन किया है।