जगाधरी: सगाई होने के बाद लड़के ने लड़की को घूमने के बहाने से बुलाकर हरनौल स्थित होटल में नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म
पीड़ित लड़की ने बताया कि परिवार द्वारा उसकी सगाई की गई थी, जिसके बाद लड़के ने उसे घूमने के लिए बुलाया तो वह उसे हरनौल के पास एक होटल में ले गया। होटल में लड़के ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब शादी करने से मना कर रहा है, जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी है।