सरकार की ओर से चलाई जा रही आवास योजना, आयुष्मान योजना व अन्य योजनाओं को लेकर गुरुवार को यमुनानगर विधायक ने महावीर कॉलोनी में पहुंचकर पात्र लोगों से फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि अगर कहीं पर कोई कमी है तो वह लोग इसको लेकर उच्च अधिकारियों से बात भी कर सकते हैं।