जगाधरी: रूपनगर कॉलोनी अंतर्गत बाइक सवार 2 युवक महिला का पर्स छीनकर हुए फरार, पुलिस ने किया मामला दर्ज
रुपनगर निवासी चंचल ने पुलिस को बताया कि वो अपनी मां के साथ विष्णु नगर में अपनी सहेली से मिलने गई थी। वो जब वापस लौट रही थी, तो रूपनगर कॉलोनी के पास बाइक सवार 2 लड़कों ने उसका पर्स छिन लिया। जिसमें ₹20,000 के साथ अलमारी की चाबी और कुछ डॉक्यूमेंट थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।