नौगढ़: लक्षनपुर बाजार में लाभार्थियों को दिए जाने वाले राशन में मिला कंकड़, लाभार्थी ने खुद वीडियो बनाकर किया वायरल
नौगढ़ तहसील के उसका बाजार के लक्षनपुर में वितरण की जा रही राशन में कंकड़ पत्थर मिलने पर लाभार्थी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लाभार्थियों के अनुसार कोटेदार के द्वारा जो राशन वितरण किया जा रहा है उसे चावल में बहुत से कंकड़ पत्थर मिल रहे हैं।कोटेदार से कहने पर कोटेदार दूसरा राशन देने के लिए मना कर रहा है।