मुरैना नगर: जनगणना में लापरवाही पर मुरैना कलेक्टर का एक्शन, 23 कर्मचारियों को नोटिस, जवाब नहीं तो होगी कार्रवाई
मुरैना शहर में जनगणना 2027 के कार्य में लापरवाही पर प्रशासन सख्त हो गया है। नगर निगम क्षेत्र में नियुक्त 23 कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने और फील्ड कार्य शुरू न करने पर नोटिस जारी किए गए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। जनगणना अधिनियम 1948 के तहत जुर्माना और सजा का प्रावधान भी है।