रामपुर: छिपियान मोहल्ला में कृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा के दौरान पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने एक युवक को पीटकर किया घायल
Rampur, Rampur | Aug 19, 2025 छिपियान मोहल्ला में कृष्ण जन्माष्टमी के की शोभायात्रा के दौरान 2 युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर 1 युवक को पीट कर घायल कर दिया है। घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती है , घटना मंगलवार की शाम 7:00 बजे की बताई है। घटना के तुरंत बाद घायल युवक के एक साथी ने घायल युवक को इलाज के लिए यहां अस्पताल में भर्ती करवाया है। थाना गंज पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।