रामपुर: मंगलवार को थाना अजीम नगर क्षेत्र में यूपी-112 पर फायरिंग की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Aug 19, 2025 मंगलवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार जनपद रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र में यूपी-112 पर झूठी सूचना देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जमील अहमद नामक इस शख्स ने पुलिस को कॉल कर बताया था कि ग्राम कुचैटा में गोलियां चल रही हैं। सूचना मिलते ही, यूपी-112 की टीम और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। खबर झूठी पाई गई।