रामपुर: रज़ा पुस्तकालय ने कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित चिनार पुस्तक महोत्सव 2025 में भाग लिया
Rampur, Rampur | Aug 19, 2025 मंगलवार को शाम 5 बजे लाइब्रेरी प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रामपुर रज़ा पुस्तकालय ने श्रीनगर में आयोजित चिनार पुस्तक महोत्सव 2025 में सक्रिय रूप से भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस महोत्सव में पुस्तकालय की पुस्तकों को पाठकों से भरपूर सराहना मिली, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 63,000 रुपये की बिक्री हुई।