रामपुर: साइबर क्राइम पुलिस रामपुर ने साइबर ठगी की शिकार महिला को ₹80 हजार कराए वापस, ₹4 लाख से ज्यादा की हुई थी ठगी
Rampur, Rampur | Aug 19, 2025 मंगलवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर जनपद की साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ऑनलाइन ठगी की शिकार एक महिला को उसकी ₹80,244 की ठगी गई रकम वापस दिलाई है। पीड़िता ने 29 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर उससे ओटीपी लिया और उसके खाते से ₹4,06,481 निकाल लिए।