हंटरगंज के जोरी स्थित लिटिल फ्लावर एकेडमी में मंगलवार को शाम चार बजे वार्षिक चाणक्य प्रतियोगिता के परिणाम के घोषणा की गई। जिसमें विद्यालय की छात्रा कीर्ति सिंह श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रतियोगिता की विजेता बनी। प्रतियोगिता की विजेता कीर्ति सिंह को संस्थान के डायरेक्टर आदित्य कुमार गुप्ता के द्वारा साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया।