मऊ में समाचार पत्र विक्रेता संघ का चुनाव संपन्न, मनोज गुप्ता निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
मऊ में समाचार पत्र विक्रेता संघ का सांगठनिक चुनाव वर्ष 2026 संपन्न हो गया। चुनाव में मनोज गुप्ता को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। अखबार वितरण सेंटर पर आयोजित चुनाव प्रक्रिया के दौरान पर्यवेक्षक संजय राय, लक्ष्मी चौरसिया और बसंत कुमार मौजूद रहे। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद पर्यवेक्षकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज गुप्ता को प्रमाण पत्र सौंपा। अध्यक्ष चुने जाने पर समाचार पत्र विक्रेताओं और हॉकरों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी और मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने और समाचार पत्र विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान के लिए काम करने की बात कही।