गोहद चौराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत जैन गली वार्ड 18 में सचिन तोमर के साथ 27 नवंबर को लगभग 5:00 बजे चार लोगों ने मारपीट कर दी। एवं कट्टे से हवाई फायर किया। वहीं धीरेंद्र प्रताप राजावत के साथ तीन लोगों ने मारपीट कर दी। तथा कार में नुकसान कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से 28 नवंबर को लगभग 1:00 बजे क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।