बिहार: बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले समाहरणालय के पास प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
Bihar, Nalanda | Sep 26, 2024 अपनी मांगों को लेकर महासंघ के बैनर तले अराजपत्रित कर्मचारियो ने समाहरणालय के पास प्रदर्शन के माध्यम से जिला पदाधिकारी नालंदा को मांग पत्र सौपा । महासंघ के जिलाध्यक्ष जय वर्धन ने कहा कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय कार्य समिति के निर्णयानुसार 26 सितम्बर 2024 को कर्मियो के ज्वलंत मांगो के संदर्भ मे राष्ट्रीय मांग दिवस आयोजित किया गया।