बिहार: इमामगंज गांव में तीन लोगों को मधुमक्खियों ने काटा, एक महिला की हालत गंभीर
Bihar, Nalanda | Sep 26, 2024 इमामगंज गांव में तीन लोगों को मधुमखी ने काटकर जख़्मी कर दिया जिसमें एक महिला की हालत गंभीर है। जख़्मी को आननं फ़ानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जख़्मी में कृष्णा रविदास की पत्नी मुन्ना देवी की हालत नाजुक बताई जारही है। मंटू कुमार ने बताया की इमामगंज के खंदा में बकरी चराने गये थे उसी दौरान किसी व्यक्ति द्वारा मधुमखी के ऊपर ढेला फेक दिया।