बिहार: मारपीट और गोलीबारी करने के दो आरोपियों को तेलमर थाना पुलिस ने पनपनामा गांव से किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Sep 26, 2024 मारपीट और गोलीवारी करने के दो आरोपी को तेलमर थाना पुलिस ने पनपनामा गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी में स्व हरदेव पासवान के पुत्र धरवीर पासवान और विनोद पासवान के पुत्र आनंद पासवान है। तेलमर थानाध्यक्ष सत्रुधन कुमार ने बताया की 15 दिन पूर्व मछली मारने के दौरान पानी की निकासी को लेकर विवाद हुआ हुआ था जिसमे मारपीट और गोलीवारी हुआ था।