जहानाबाद: होरीलगंज में छत से गिरकर 8 वर्षीय बच्चा घायल, पीएमसीएच रेफर
जहानाबाद के होरीलगंज निवासी 8 वर्षीय बच्चा खेलते समय एक मंजिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। छत पर रेलिंग नहीं होने के कारण हादसा हुआ। परिजन आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां आगे की प्रक्रिया शनिवार सुबह करीब 9 बजे जारी है।