पूसा प्रखंड के दक्षिणी हरपुर पंचायत अंतर्गत हरपुर चौक के समीप पूसा–समस्तीपुर मुख्य सड़क के किनारे बिजली का पोल रखे जाने से गंभीर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। व्यस्त मुख्य सड़क के किनारे इस तरह पोल पड़ा रहना संबंधित विभाग की लापरवाही को दर्शाता है।
पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी सह भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार ने कहा कि मुख्य सड़क के किनारे रखा यह बिजली का पोल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। सड़क पर लगातार छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है और सड़क किनारे पोल रहने से यातायात में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।उन्होंने कहा कि किसी दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय विद्युत विभाग को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। विभाग के अधिकारी मौके का निरीक्षण कर पोल को अविलंब सड़क किनारे से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखें। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई और पोल के कारण कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी जवाबदेही संबंधित विभाग की होगी।
रौशन कुमार ने विद्युत विभाग एवं स्थानीय प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर स्थल निरीक्षण, पोल हटाने तथा भविष्य में सड़क किनारे इस प्रकार सामग्री नहीं रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
Samastipur, Samastipur | Sep 27, 2026