समस्तीपुर डिस्ट्रिक्ट सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि०, समस्तीपुर की वार्षिक आम सभा सम्पन्न
बैंक लगातार चौथे वर्ष लाभ में, नेटवर्थ 20.52 करोड़ पहुंचा --- अध्यक्ष विनोद कुमार राय
समस्तीपुर, 27 सितम्बर 2026,
समस्तीपुर डिस्ट्रिक्ट सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि० की वार्षिक आम सभा आज यूएन पैलेस, मोहनपुर रोड, समस्तीपुर में सम्पन्न हुई। उद्घाटन सहकारिता ध्वज फहराकर संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियाँ, दरभंगा प्रमंडल मो० निसार अहमद द्वारा किया गया, जबकि वार्षिक आम सभा की अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने की। प्रगति प्रतिवेदन प्रबंध निदेशक अनिल कुमार गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने कहा कि "मुझे यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि आपका अपना बैंक लगातार चौथे वर्ष लाभ में है। यह हम सभी के सामूहिक प्रयास, अनुशासन और विश्वास का परिणाम है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंक ने 65.81 लाख का शुद्ध लाभ अर्जि�