PM आवास योजना की आमसभा में हंगामा, सूची में पैसे के खेल का आरोप!
विद्यापतिनगर: प्रखंड की कई पंचायतों में PM आवास योजना को लेकर आमसभा हुई। बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत में लाभुकों ने आवास सूची में गड़बड़ी और पैसे के खेल का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।
लाभुकों का सवाल—पात्र का नाम सूची से गायब, अपात्र का नाम शामिल कैसे? लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
आमसभा के दौरान आवास सहायक के चले जाने पर भी सवाल उठे। लोगों ने पूछा—शिकायतों के बीच आवास सहायक सभा से क्यों चले गए?
अब देखना है कि PM आवास योजना की सूची की जांच में क्या खुलासा होता है? #samastipur #bihar #viral #trendingreels #trendingnow