खुरई: शक्ति वंदन अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा ने किया पैदल मार्च बताया कि महिलाओं को मिल रहा मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ
Khurai, Sagar | Mar 6, 2024 भाजपा सरकार की नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत मंगलवार को खुरई नगर व ग्रामीण मंडल की महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला, अबकी बार 400 पार, एक बार फिर मोदी सरकार के नारे लगाते हुए मार्च का समापन विधायक कार्यालय में हुआ जहां महिला पदाधिकारियों ने मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए लागू की गईं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।