खुरई: बीना विधायक निर्मला सप्रे ने किसानों की समस्याओं को लेकर खुरई SDM को सौंपा ज्ञापन, दर्जनों किसान रहे मौजूद
Khurai, Sagar | Mar 4, 2024 बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने पिछले दिनों तेज आंधी और बरसात से सैकड़ों किसानों की कटी हुई रखी फसलों के उड़ जाने से नुकसान को लेकर सोमवार को खुरई एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। ज्ञापन में उल्लेख है कि 50% तक नुकसान पर ₹10 हजार और 90% से अधिक नुकसान पर ₹20 हजार प्रति एकड़ राहत राशि मिले। यदि 3 दिनों में मांगें नहीं मानी गई तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।