खुरई: तेज आंधी से फसलों के नुक्सान को लेकर ज्ञापन सौंपने गए किसानों को एसडीएम न मिलने पर किसानों ने गेट पर चस्पा किया ज्ञापन
Khurai, Sagar | Mar 4, 2024 सोमवार को दर्जनों किसान तेज आंधी से फसलों के नुक्सान को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपने पहुंचे लेकिन एसडीएम के न मिलने से नाराज किसानों ने ज्ञापन कार्यालय के गेट पर ही चस्पा कर दिया। किसानों ने बताया कि जब भी ज्ञापन सौंपने किसान आते हैं तो कोई आधिकारी नहीं मिलता, फसलों के नुक्सान की राहत राशि को लेकर देने गए थे ज्ञापन। दिल्ली की तरह आंदोलन की दी चेतावनी