हरिद्वार के शिव घाट पर स्नान के दौरान एक शिवभक्त अचानक गंगा के तेज बहाव में बहने लगा। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस के SDRF आपदा राहत दल ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जवानों ने तेज धारा के बीच अपनी फुर्ती और साहस का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद श्रद्धालु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय पर की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। SDRF के इस सफल रेस्क्यू की लोगों ने जमकर सराहना की।