जॉलीग्रांट क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 16 फीट लंबा अजगर बकरे पर हमला करने की फिराक में दिखाई दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प मित्र भारत भूषण कौशल मौके पर पहुंचे। सर्प मित्र ने सुरक्षित तरीके से अजगर को पकड़ लिया। इसके बाद वन विभाग की मौजूदगी में उसे थानों के जंगल में छोड़ दिया गया। विभाग ने लोगों से वन्यजीव दिखने पर उन्हें पकड़ने या मारने के बजाय तुरंत सूचना देने की अपील की है।
Tehri, Tehri Garhwal | Aug 9, 2026