कुचायकोट: गोपालपुर पुलिस ने नटवा मुसहरी गांव से शराब कारोबार के आरोप में फरार एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया
गोपालगंज जिला के गोपालपुर थाने के पुलिस ने पूर्व के शराब कारोबार के आरोप में फरार एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के नटवा मुसहरी गांव में की। गिरफ्तार आरोपी का नाम सुभावती देवी बताया जाता है। जिसकी जानकारी गोपालपुर थाना प्रशासन द्वारा आज बृहस्पतिवार को दोपहर 3 बजे दी गई।