बैतूल नगर: बरापुर में सड़क पर अचानक कुत्ता आने से बाइक बेकाबू, दंपति घायल, पत्नी गंभीर
बैतूल जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। सुबह करीब 7 बजे आमला से भैंसदेही जा रहे एक दंपति की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जब उनके सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। घटना बरापुर पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है, जहां बाइक का संतुलन बिगड़ते ही दंपति सड़क पर गिर पड़े। हादसे में अनिता कावरे, उम्र 45 वर्ष गंभीर घायल हो गई