नवाबगंज: रानीगंज और पहाड़ापुरघाट फीडर की बिजली आपूर्ति करीब 1 घंटे बाधित, 33 केवी लाइन ओवरलोड होने की जानकारी विभाग ने दी
विद्युत वितरण उपखंड जैदपुर में बिजली विभाग द्वारा रविवार करीब 11 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि रानीगंज और पहाड़ापुरघाट फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। विभाग के अनुसार 33 केवी लाइन पर अत्यधिक लोड बढ़ने के कारण दोनों फीडरों की रोस्टिंग की गई, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।