नदबई: नदबई रोडवेज बस की चपेट में आने से बच्ची की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और भीड़ ने बस के टायर पंचर कर सड़क जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए भीड़ को शांत कराया और बस में सवार यात्रियों को अन्य वाहनों से सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया। घटना की जांच की जा रही है।