रफीगंज: बस स्टैंड से टेंपो चालक का मोबाइल और पर्स उड़ाने वाले शातिर चोर को हाजीपुर से गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
रफीगंज बस स्टैंड के पास टेंपो चालक का मोबाइल और पर्स चोरी करने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में काफी चर्चा रही। जानकारी के अनुसार टकरा निवासी महेंद्र पासवान के पुत्र सोनू कुमार ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर बताया कि 15 जून 2026 को वह बस स्टैंड के पास अपने टेंपो में सवारी बैठा रहे थे।