नगर नौसा: नगरनौसा में एसडीओ और डीएसपी ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
नगरनौसा (नालंदा)। दुर्गापूजा को लेकर शुक्रवार की रात नौ बजे एसडीओ अमित कुमार पटेल और डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने नगरनौसा में विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और पूजा को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार मिश्रा, बीडीओ और सीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।