आरोन: आरोन के लोहपाल पचमढ़ी धार्मिक स्थल से सावन माह के दूसरे सोमवार को भादोर गांव के लोगों ने निकाली कावड़ यात्रा
Aron, Guna | Jul 29, 2024 आरोन के लोहपाल पचमढ़ी धार्मिक स्थल से सावन माह के दूसरे सोमवार 29 जुलाई को भादोर गांव के लोगों ने कावड़ यात्रा निकाली। कावड़ यात्रा में महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कावड़ लेकर चले लोगों ने भादोर में नदी घाट पर स्थित महादेव मंदिर पर जल अभिषेक किया। कावड़ यात्रा का रास्ते में लोगों ने कई स्थानों पर स्वागत किया।