आरोन: जिले में पीडीएस चावल का अवैध परिवहन करते जप्त किए गए पिकअप वाहन को कलेक्टर ने शासन हित में किया राजसात
Aron, Guna | Jul 29, 2024 गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पीडीएस चावल का अवैध परिवहन मामले में पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 08 जीए 4252 को राजसात किया है। गुना पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर गुना पुलिस ने 78 कट्टे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चावल का अवैध परिवहन करते पिकअप वाहन को जप्त किया था।