आरोन: आरोन बस स्टैंड पर पान की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग, सब कुछ जलकर हुआ राख, थाना में की शिकायत
Aron, Guna | Jul 29, 2024 एरोन नगर में आरोन बस स्टैंड पर स्थित रसीला पान पैलेस में अज्ञात कारणो से आग लग गई। दुकान संचालक बेताल यादव ने बताया, 29 जुलाई की सुबह लोगो ने फोन पर दुकान में आग लगने की सूचना दी। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। आरोन थाना में आगजनी की शिकायत दर्ज कराई है। आग लगने के कारणों का खुलासा नही हो सका।