आरोन: ग्राम पंचायत बारोद में एसडीएम के निर्देशन में 40 आपदा मित्रों को दिया गया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
Aron, Guna | Jul 28, 2024 आरोन जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बारोद में 27 जुलाई को क्षेत्र के 40 आपदा मित्रों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। आरोन एसडीएम विकास कुमार आनंद के निर्देशन में SDERF प्लाटून कमांडर नीतू मावई ने बताया, बारिश के मौसम को लेकर 40 आपदा मित्रों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ, विकासखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।