आरोन: गुना कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर 34000 लीटर अवैध शराब के परिवहन में लिप्त टैंकर को किया राजसात
Aron, Guna | Jul 29, 2024 गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने 34000 लीटर अवैध शराब के परिवहन में लिप्त टैंकर क्रमांक पीबी 06 एके 1326 को शासन हित में राजसात किया है। 28 जुलाई को जारी आदेश में गुना पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर गुना पुलिस द्वारा टैंकर को अवैध शराब का परिवहन करते जप्त किया गया था।