सहारनपुर: गुर्जर भवन में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस, सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर बुराइयां मिटाने का आह्वान
सहारनपुर में अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के द्वारा गुर्जर भवन में रविवार दोपहर 1:00 बजे अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।