गुना नगर: शहर के बीचो-बीच ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली दौड़ा रहे थे, यातायात पुलिस ने तीन पर की कार्रवाई
गुना शहर के बीचो-बीच नो एंट्री में दिनदहाड़े में ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली दौड़ रहे हैं। 12 अप्रैल को यातायात थाना प्रभारी ने बताया, तीन ट्रैक्टर ट्राली 200 से ढाई सौ कुंतल ओवरलोड वजन से भरे जप्त किए है। ऐसे में दुर्घटना होने से दूसरों की जान को खतरा हो सकता है। नियमों का उल्लंघन पर तीनों ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।