मुगलसराय: मुगलसराय में अतिक्रमण के खिलाफ चला विशेष अभियान, सड़क किनारे से हटाए गए ठेले और खोमचे
मुगलसराय में गुरुवार दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने नगर के प्रमुख मार्गों से सड़क किनारे लगे ठेले, खोमचे व अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटवाए। अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्ण मुरारी शर्मा, यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव सहित पुलिस टीम मौजूद रही।