गौरिहार: गौरिहार क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं फहराया तिरंगा, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
गौरिहार क्षेत्र के करहारी, चितहरी और सीलप स्थित उप स्वास्थ्य केंद्रों में 15 अगस्त के दिन तिरंगा नहीं फहराए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने रविवार शाम करीब 4 बजे इसकी जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन उप स्वास्थ्य केंद्रों में ताले लटके रहे और ध्वजारोहण भी नहीं किया गया।