मंझनपुर: महेवाघाट के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
कौशाम्बी जिले के महेवाघाट के पास एक तेज रफ्तार बस की टक्कर लगने से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया है। बताया जा रहा है कि महेवाघाट थाना क्षेत्र के टिकरा निवासी धनराज पुत्र सीता राम ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। वह महेवाघाट के पास पहुंचा था। तभी हादसा हुआ है। घायल को एम्बुलेंस की मदद से मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।