मंझनपुर: कोड़र गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गिरकर बाइक सवार सिपाही हुआ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोड़र गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गिरकर बाइक सवार सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन कौशाम्बी का रहने वाला सूर्य प्रताप सिंह पुत्र अज्ञात मंझनपुर गया था वापस लौटते वक्त हादसा हुआ है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।