Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
No video available

फरीदाबाद: एक ऐसा पर्व जो इमोशन है! शुरू हुई महापर्व छठ घाटों की साफ-सफाई.. #festivevibes #chhath2021

Faridabad, Faridabad | Nov 6, 2021

MORE NEWS

पुलिस प्रेस नोट 18 जुलाई 2026

अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार जारी, 2 देसी कट्टा किये बरामद

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 17 जुलाई को अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 देसी कट्टे बरामद किये हैं।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार 18 जुलाई को अपराध शाखा AVTS भुपानी की टीम ने उपेंद्र(46) वासी राजीव कालोनी डबुआ फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जा से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ है। जिसके विरुद्ध थाना ओल्ड में मामला दर्ज किया गया है।

इसी प्रकार क्राईम ब्रांच सेक्टर-85  की टीम ने हेमंत(24) वासी गांव करनेरा फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित दुर्गा बिल्डर पल्ला फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध पल्ला थाना में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है

दोनों आरोपितों माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता।

पुलिस प्रेस नोट 18 जुलाई 2026 अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार जारी, 2 देसी कट्टा किये बरामद फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 17 जुलाई को अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 देसी कट्टे बरामद किये हैं। पुलिस प्रवक्ता अनुसार 18 जुलाई को अपराध शाखा AVTS भुपानी की टीम ने उपेंद्र(46) वासी राजीव कालोनी डबुआ फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जा से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ है। जिसके विरुद्ध थाना ओल्ड में मामला दर्ज किया गया है। इसी प्रकार क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने हेमंत(24) वासी गांव करनेरा फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित दुर्गा बिल्डर पल्ला फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध पल्ला थाना में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है दोनों आरोपितों माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुलिस प्रवक्ता।

Faridabad, Faridabad | Jul 18, 2026

पुलिस प्रेस नोट 18 जुलाई 2026

प्रतिबंधित अल्प्राजोलम की 600 टैबलेट्स बरामद , क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने  2 को किया  गिरफ्तार 

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने 17 जुलाई को सौभित वासी जिला औरैया उत्तर प्रदेश हाल जैतपुर दिल्ली को ग्रीनफिल्ड कालोनी गिरफ्तार कर प्रतिबंधित अल्प्राजोलम की 600 टैबलेट्स बरामद की हैं। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 17  जुलाई को क्राइम ब्रांच DLF की टीम को गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से एक व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधित गोलियां बेचने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच की टीम ने ग्रीनफिल्ड कालोनी फरीदाबाद में रेड‌ की तथा एक व्यक्ति सोभित को काबू कर 600 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट्स बरामद की। आरोपित के विरुद्ध थाना सूरजककुण्ड में NDPS की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।  

जांच में सामने आया कि सौभित 600 अल्प्राजोलम टैबलेट्स 1400 रुपये में इटावा उत्तर प्रदेश से जयवीर वासी दीर्ज नगर फरीदाबाद के कहने पर लेकर आया था और ग्रीनफिल्ड कालोनी में उसे ही देने जा रहा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच की टीम ने जयवीर को एतमादपुर पुल से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पहले धीरज नगर फरीदाबाद में किराये पर रहते थे। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

पुलिस प्रेस नोट 18 जुलाई 2026 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम की 600 टैबलेट्स बरामद , क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने 2 को किया गिरफ्तार फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने 17 जुलाई को सौभित वासी जिला औरैया उत्तर प्रदेश हाल जैतपुर दिल्ली को ग्रीनफिल्ड कालोनी गिरफ्तार कर प्रतिबंधित अल्प्राजोलम की 600 टैबलेट्स बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 17 जुलाई को क्राइम ब्रांच DLF की टीम को गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से एक व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधित गोलियां बेचने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच की टीम ने ग्रीनफिल्ड कालोनी फरीदाबाद में रेड‌ की तथा एक व्यक्ति सोभित को काबू कर 600 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट्स बरामद की। आरोपित के विरुद्ध थाना सूरजककुण्ड में NDPS की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि सौभित 600 अल्प्राजोलम टैबलेट्स 1400 रुपये में इटावा उत्तर प्रदेश से जयवीर वासी दीर्ज नगर फरीदाबाद के कहने पर लेकर आया था और ग्रीनफिल्ड कालोनी में उसे ही देने जा रहा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच की टीम ने जयवीर को एतमादपुर पुल से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पहले धीरज नगर फरीदाबाद में किराये पर रहते थे। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

Faridabad, Faridabad | Jul 18, 2026

पुलिस प्रेस नोट 18 जुलाई 2026

*'एक पुलिस, एक संकल्प- ड्रग्स मुक्त हरियाणा' अभियान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने थाना प्रभारियों से किया संवाद, नशा तस्करों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने का आवाहन*

फरीदाबाद। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में शनिवार को हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन (करनाल) के सभागार में 'एक पुलिस, एक संकल्प- ड्रग्स मुक्त हरियाणा' विषय पर प्रदेशभर के थाना प्रभारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) श्री राजपाल सिंह, पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री अजय सिंघल, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, प्रदेश के सभी जिलों के थाना प्रभारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा पुलिस के कंधों पर केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि समाज की आत्मा की रक्षा करने का भी महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के साथ-साथ समाज के विश्वास की भी रक्षा करती है और यही विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी सेवा, त्याग, अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है तथा प्रत्येक पुलिसकर्मी को इन मूल्यों को अपने कार्यों में प्रतिबिंबित करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार 'हरियाणा उदय' अभियान के अंतर्गत नशे के विरुद्ध व्यापक जनजागरण और प्रभावी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस और समाज के संयुक्त प्रयासों से कोई एक व्यक्ति भी नशे के दलदल से बाहर निकलता है तो यह केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे परिवार का भविष्य बचाने जैसा है। एक स्वस्थ और नशामुक्त परिवार ही सशक्त समाज तथा विकसित राष्ट्र की नींव होता है।

उन्होंने कहा कि जब किसी बेटी की सुरक्षा, किसी परिवार की सहायता अथवा किसी युवक को अपराध और नशे से बचाने की बात आती है तो आम नागरिक सबसे पहले पुलिस की ओर आशा भरी निगाहों से देखते हैं। इसलिए प्रदेश का प्रत्येक थाना केवल कानून-व्यवस्था लागू करने का केंद्र ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का भी केंद्र बनना चाहिए। थाना स्तर पर जनसहभागिता बढ़ाई जाए तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को नशामुक्त हरियाणा अभियान से जोड़ा जाए।

मुख्यमंत्री ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार और प्रभावी अभियान चलाएं। स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों में नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जाए। इसके साथ ही नशे के आदी व्यक्तियों की पहचान कर उनका उपचार, परामर्श और पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे सामान्य जीवन में वापस लौट सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नशे का कारोबार केवल सीमावर्ती क्षेत्रों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि आधुनिक तकनीक, सोशल मीडिया, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और संगठित अपराध के माध्यम से युवाओं तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में हरियाणा पुलिस को भी तकनीकी रूप से आधुनिक, सक्षम, सतर्क और सक्रिय बनना होगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल नशा तस्करों की गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित न रहे, बल्कि उनके पूरे नेटवर्क, आर्थिक स्रोतों और आपूर्ति श्रृंखला को भी पूरी तरह ध्वस्त किया जाए।

संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए थाना प्रभारियों एवं निरीक्षकों ने अपने-अपने अनुभव/सुझाव साझा किए तथा नशा नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में सुझाव भी प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें व्यवहारिक रूप से लागू करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस मिलकर नशे के विरुद्ध इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देंगे।

*फरीदाबाद पुलिस की सक्रिय सहभागिता*

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस के पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता व सभी थाना प्रबंधकों ने हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन पहुंचकर इस महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम में भाग लिया तथा मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों को गंभीरता से सुना और कार्यक्रम के माध्यम से नशा उन्मूलन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए गए।

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती हिमाद्री कौशिक ने पुलिस आयुक्त कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं फरीदाबाद जिले के सभी थानों के मुंशियों ने भी ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़कर मुख्यमंत्री का संबोधन सुना तथा नशामुक्त हरियाणा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप फरीदाबाद पुलिस जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों को और अधिक सघन एवं प्रभावी बनाएगी। इसके साथ ही जनजागरूकता कार्यक्रमों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विशेष अभियानों, नशे के आदी व्यक्तियों के उपचार एवं पुनर्वास तथा समाज की सहभागिता को प्राथमिकता देते हुए जिले को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

पुलिस प्रेस नोट 18 जुलाई 2026 *'एक पुलिस, एक संकल्प- ड्रग्स मुक्त हरियाणा' अभियान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने थाना प्रभारियों से किया संवाद, नशा तस्करों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने का आवाहन* फरीदाबाद। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में शनिवार को हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन (करनाल) के सभागार में 'एक पुलिस, एक संकल्प- ड्रग्स मुक्त हरियाणा' विषय पर प्रदेशभर के थाना प्रभारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) श्री राजपाल सिंह, पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री अजय सिंघल, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, प्रदेश के सभी जिलों के थाना प्रभारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा पुलिस के कंधों पर केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि समाज की आत्मा की रक्षा करने का भी महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के साथ-साथ समाज के विश्वास की भी रक्षा करती है और यही विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी सेवा, त्याग, अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है तथा प्रत्येक पुलिसकर्मी को इन मूल्यों को अपने कार्यों में प्रतिबिंबित करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार 'हरियाणा उदय' अभियान के अंतर्गत नशे के विरुद्ध व्यापक जनजागरण और प्रभावी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस और समाज के संयुक्त प्रयासों से कोई एक व्यक्ति भी नशे के दलदल से बाहर निकलता है तो यह केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे परिवार का भविष्य बचाने जैसा है। एक स्वस्थ और नशामुक्त परिवार ही सशक्त समाज तथा विकसित राष्ट्र की नींव होता है। उन्होंने कहा कि जब किसी बेटी की सुरक्षा, किसी परिवार की सहायता अथवा किसी युवक को अपराध और नशे से बचाने की बात आती है तो आम नागरिक सबसे पहले पुलिस की ओर आशा भरी निगाहों से देखते हैं। इसलिए प्रदेश का प्रत्येक थाना केवल कानून-व्यवस्था लागू करने का केंद्र ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का भी केंद्र बनना चाहिए। थाना स्तर पर जनसहभागिता बढ़ाई जाए तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को नशामुक्त हरियाणा अभियान से जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार और प्रभावी अभियान चलाएं। स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों में नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जाए। इसके साथ ही नशे के आदी व्यक्तियों की पहचान कर उनका उपचार, परामर्श और पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे सामान्य जीवन में वापस लौट सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नशे का कारोबार केवल सीमावर्ती क्षेत्रों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि आधुनिक तकनीक, सोशल मीडिया, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और संगठित अपराध के माध्यम से युवाओं तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में हरियाणा पुलिस को भी तकनीकी रूप से आधुनिक, सक्षम, सतर्क और सक्रिय बनना होगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल नशा तस्करों की गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित न रहे, बल्कि उनके पूरे नेटवर्क, आर्थिक स्रोतों और आपूर्ति श्रृंखला को भी पूरी तरह ध्वस्त किया जाए। संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए थाना प्रभारियों एवं निरीक्षकों ने अपने-अपने अनुभव/सुझाव साझा किए तथा नशा नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में सुझाव भी प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें व्यवहारिक रूप से लागू करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस मिलकर नशे के विरुद्ध इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देंगे। *फरीदाबाद पुलिस की सक्रिय सहभागिता* पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस के पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता व सभी थाना प्रबंधकों ने हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन पहुंचकर इस महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम में भाग लिया तथा मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों को गंभीरता से सुना और कार्यक्रम के माध्यम से नशा उन्मूलन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए गए। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती हिमाद्री कौशिक ने पुलिस आयुक्त कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं फरीदाबाद जिले के सभी थानों के मुंशियों ने भी ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़कर मुख्यमंत्री का संबोधन सुना तथा नशामुक्त हरियाणा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप फरीदाबाद पुलिस जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों को और अधिक सघन एवं प्रभावी बनाएगी। इसके साथ ही जनजागरूकता कार्यक्रमों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विशेष अभियानों, नशे के आदी व्यक्तियों के उपचार एवं पुनर्वास तथा समाज की सहभागिता को प्राथमिकता देते हुए जिले को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

Faridabad, Faridabad | Jul 18, 2026