अशोकनगर जिले के शाढ़ौरा के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक बाइक चालक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार झीला जलालपुर निवासी आनंद पुत्र वीर सिंह परिहार उम्र 21 वर्ष शुक्रवार की रात 10:00 बजे अशोकनगर से अपने गांव जा रहा था इसी दौरान शाढ़ौरा के पास उसकी बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे वह घायल हो गया।