दतिया नगर: दतिया: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा, कोर्ट ने दी जमानत, FD हेराफेरी में दोषी पाए गए
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 27 साल पुराने एफडी हेराफेरी मामले में कोर्ट ने दोषी करार देते हुए गुरुवार को 3 साल की सजा सुनाई। हालांकि, सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें जमानत भी मिल गई है। कोर्ट ने उन्हें आपराधिक साजिश (धारा 120बी) के साथ धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़ी धाराओं 420, 467, 468 और 471 के तहत दोषी पाया है।